JAC Board 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है। हजारीबाग की गीतांजलि ने 98.6% अंकों के साथ पूरे राज्य में रैंक 1 हासिल किया है। टॉप 3 में अधिकतर स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा।