जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने ‘देश खाप’ के चौधरी सुरेंद्र सिंह से जाट आंदोलन के मुद्दे पर बागपत के बड़ौत में मुलाकात की। सुरेंद्र सिंह ने जाट आंदोलन में हरियाणा के जाटों को समर्थन देने की बात कही है। दोनों के बीच जाट आरक्षण के लिए संसद घेराव के मुद्दे पर भी बात हुई।