फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran War: ईरान ने अमेरिकी हमले पर दिया बड़ा बयान, UN ने भी America पर कही ये बात, | America

Sun, 22 Jun 2025 11:54 AM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, तीन परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए, ईरान की परमाणु एजेंसी ने रविवार को पुष्टि की कि उसके फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु ठिकानों पर हमले हुए हैं। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिकी हमले की घोषणा के बाद बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन ईरानी राष्ट्र को आश्वस्त करता है कि अपने दुश्मनों की दुष्ट साजिशों के बावजूद अपने हजारों वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के प्रयासों से वह इस राष्ट्रीय उद्योग के विकास को नहीं रुकने देगा।

तेहरान की एजेंसी ने यह भी कहा कि उसके परमाणु स्थलों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं। इससे पहले अमेरिकी सेना ने पहले ईरान के फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। इसके साथ ही अमेरिका इस्राइल की लड़ाई में उसके साथ आ गया। उसका उद्देश्य देश के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना है, ताकि व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाओं के बावजूद एक लंबे समय से चले आ रहे दुश्मन को कमजोर किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें