फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Conflict: इस्राइल के हमलों से ईरान को नुकसान! सैटेलाइट तस्वीर से दिखा तबाही का मंजर

Wed, 18 Jun 2025 11:12 AM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ईरान और इजरायल एक दूसरे पर हमला करने से चूक नहीं रहे  है, लगातार दोनो देश एक दूसरे पर घातक हमले कर रहे है। इजरायल ने ईरान के कई सैन्य केन्द्रों पर हमला किया जिसकी सैटेलाइट तस्वीरे भी सामने आ चुकी है जिसमे तबाही का मंजर साफ दिख रहा है।

'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर घातक हमले किए। जिसके बाद अब जाकर इन हमलों की सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है। मैक्सर टेक्नोलॉजीज की तरफ से जारी की गई इन हाई-रिजोल्यूशन तस्वीरों में नतांज और फोर्डो जैसे प्रमुख परमाणु स्थलों पर हुए विनाश की साफ झलक मिल रही है।

तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि इस्राइल ने नतांज और फोर्डो में स्थित यूरेनियम संवर्धन केंद्रों और इस्फहान स्थित यूरेनियम रूपांतरण सुविधा को निशाना बनाया। नतांज में जमीन के ऊपर बना एक अहम हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है। इन केंद्रों में वो मशीनें (सेंट्रीफ्यूज) लगी होती हैं जो यूरेनियम को उच्च स्तर तक संवर्धित करती हैं।

इसके साथ ही पीएम नेतन्याहू ने यह भी कहा था कि इस्राइल ने पहले ही ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा था कि कुछ ही समय पहले, इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया है, जिसका मकसद इस्राइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करना है। नेतन्याहू ने कहा था कि यह ऑपरेशन तब तक चलेगा, जब तक की खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें