अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी हिंसक संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल- ट्रुथ सोशल पर संघर्षविराम होने की संभावनाओं के संकेत दिए। ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल 60 दिनों का युद्धविराम करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रतिनिधियों ने गाजा पर इस्राइल के लोगों के साथ लंबी और सकारात्मक नतीजे देने वाली बैठक की।' उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान इस्राइल ने 60 दिन के युद्ध विराम को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक शर्तों पर सहमति व्यक्त की है।इस्राइल के साथ बीते 20 महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष को खत्म कराने का कई बार वादा कर चुके ट्रंप अब सख्ती भी दिखाते दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा, '60 दिनों के सीजफायर के दौरान हम युद्ध को समाप्त करने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करेंगे। कतर और मिस्र के लोगों ने शांति बहाल करने में बहुत मेहनत की है, वे इस अंतिम प्रस्ताव को पेश करेंगे।'अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास को चेतावनी देने के अंदाज में कहा, मुझे उम्मीद है कि मध्य पूर्व की भलाई के लिए हमास इस समझौते को स्वीकार करेगा, क्योंकि इससे बेहतर स्थिति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सीजफायर के लिए राजी न होने पर हालात और खराब ही होंगे। ईरान-इजरायल के बाद अब गाजा में भी शांति आने वाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल ने गाजा में 60 दिनों के सीजफायर पर सहमति जता दी है. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. ट्रंप ने इस मसले को लेकर हमास को चेतावनी भी दी है. उन्होंने हमास से कहा है कि स्थिति और बिगड़ने से पहले समझौते को स्वीकार कर लें.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, ''मेरे प्रतिनिधियों ने आज गाजा इजरायल के मुद्दे पर इजरायली नेताओं के साथ एक लंबी और कारगर बैठक की. इजरायल ने 60 दिन के युद्ध विराम को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक शर्तों पर सहमति व्यक्त की है, जिसके दौरान हम युद्ध को समाप्त करने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करेंगे. कतर और मिस्र के नेताओं, जिन्होंने शांति लाने में बहुत मेहनत की है, इस अंतिम प्रस्ताव को पेश करेंगे. मुझे उम्मीद है कि मिडल ईस्ट की भलाई के लिए हमास इस समझौते को स्वीकार करेगा, क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करता है तो यह बेहतर नहीं होगा बल्कि और बदतर होता जाएगा.'' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करेंगे. 'व्हाइट हाउस' ने 'द इजरायल टाइम्स' से इसकी पुष्टि की है.