टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी इस जश्न में खास अंदाज में नजर आए। वह अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर दिखे और दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। बात करें ईशान की गर्लफ्रड की तो अदिति हुंडिया जयपुर की एक मॉडल हैं और मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उनका जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की।