ईरान इजरायल और अमेरिका का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है.. पिछले 6 दिन से इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं.. और ईरान को चोट पर चोट दे रहा है.. इस युद्ध में ईरान ने बहुत कुछ खोया है.. ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के साथ साथ काफी संख्या में लोग मारे गए हैं... इसी बीच अब अमेरिका ने ईरान को एक और बड़ा झटका दिया है.. लेकिन इस बार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका को खुली चुनौती दे डाली है..
दरअसल श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अमेरिका ने पनडुब्बी से हमला कर ईरानी जहाज को डुबो दिया। इस हमले में 87 लोग मारे गए हैं। इस हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को खुली चेतावनी दे दी है। अब्बास अराघची ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका को अपने इस हमले के लिए पछताना पड़ेगा..