फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-US Conflict : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी एक और बड़ी धमकी! | America | Iran Israel War

Video Desk Amar Ujala Updated Tue, 26 May 2026 11:54 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने कहा कि इस परमाणु सामग्री, जिसे उन्होंने ‘न्यूक्लियर डस्ट’ बताया, को तुरंत अमेरिका को सौंप देना चाहिए ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पूरी तरह नष्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा संभव नहीं हो पाता है, तो अमेरिका और ईरान मिलकर उसी स्थान पर इस सामग्री को खत्म करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ट्रंप के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई की निगरानी किसी अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी की मौजूदगी में होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल भविष्य में परमाणु हथियार बनाने के लिए न हो। उन्होंने पारदर्शिता और वैश्विक सुरक्षा को इस मुद्दे में सबसे अहम बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें