कांग्रेस की ओर से योग को लोकप्रिय बनाने में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किये जाने के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के दौरान उन सभी प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित और लोकप्रिय बनाया। इसके साथ ही शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें अपनी सरकार और विदेश मंत्रालय की कोशिशों को भी ध्यान में रखना चाहिए।