तलाक...तलाक...तलाक...इस शब्द ने ना जाने देश में कितनी मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी एक झटके में तबाह कर दी। महज तीन सेकेंड में ही एक शादीशुदा महिला को तलाकशुदा बना दिया। आखिर है क्या ये तीन तलाक। क्यों सड़क से लेकर संसद तक इस बात पर बहस छिड़ी है। क्यों देश के चीफ जस्टिस अपनी गर्मी की छुट्टियों को कैंसल कर इस मुद्दे पर सुनवाई में जुटे हैं। आइए आपको आज तीन तलाक के हर पहलू से रूबरू करवाते हैं