कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। वहीं अब गुरुवार को महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी चर्चाओं में आ गया। हालांकि, अभी तक प्रियंका या पार्टी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात ने चर्चाओं को हवा दे दी है।