वैसे तो ये कहावत मोहब्बत और जंग के लिए ही है कि एवरीथिंग इज फेयर इन लव एंड वार। लेकिन, बिहार के सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार ने इस कहावत को सियासत में ऐसा उतारा है कि पता ही नहीं चलता कि वो कब किससे मोहब्बत कर बैठेंगे और कब किससे जंग। जिनको बिहार की सियासत में जरा भी दिलचस्पी है, उनके लिए बिहार के ‘सुशासन बाबू’ के रंग बदलते रहने की ये है पूरी फिल्मी कहानी!