फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR से डर से बांग्लादेश लौट रहे घुसपैठिए, देखिए हकीमपुर पोस्ट से अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट

Fri, 12 Dec 2025 04:28 AM IST
आदर्श अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूप नगर क्षेत्र में स्थित हकीमपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा इन दिनों एसआईआर अभियान के कारण तनाव और हलचल के केंद्र में बदल गई है। सुबह करीब 11.30 बजे बीएसएफ चेकपोस्ट के बाहर भारी भीड़ दिखाई दी महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और पुरुष, ज्यादातर अपने चेहरों को ढके हुए, पास में बंधी गठरियों के साथ चुपचाप बैठे हुए। लंबे समय से भारत के विभिन्न राज्यों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, असम, झारखंड और कर्नाटक में रह रहे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एसआईआर दबाव बढ़ने के बाद उनका रुख अब सीमा की ओर हो गया है।

हकीमपुर में सोनाई नदी प्राकृतिक सीमा बनाती है, और चेकपोस्ट से करीब 500 मीटर पहले सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ के जवान हर एक शख्स और सामान की बारीकी से जांच कर रहे हैं। दलालों के सहारे रात के अंधेरे में बिना कागजात भारत में दाखिल हुए लोग अब दिन के उजाले में वापस धकेले जा रहे हैं। अनुमान है कि अब तक 15,000 से अधिक लोगों को पुश-बैक किया जा चुका है। लोगों के चेहरों पर पसरा खौफ और अनिश्चितता इस पूरे अभियान की गंभीरता और प्रभाव को साफ बयां करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें