फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs SAW Final: बाबा महाकाल के दर्शन कर शुरू हई थी यात्रा, महिला टीम को मिला आशीर्वाद।

Mon, 03 Nov 2025 10:06 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले भारतीय महिला टीम ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। कैप्टन हरमनप्रीत सिंह, समृति मंधाना संग पूरी टीम ने भस्म आरती में भाग लिया था और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा था। आज ये तस्वीरें फिर वायरल हो रही हैं।आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन चुकी है। भारत ने 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298/7 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी विश्व कप फाइनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है और ओवरऑल महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि टीम की बल्लेबाजी कितनी मजबूत और संतुलित है। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद शानदार संयम दिखाया। लेकिन यह सब खिलाड़ियों की मेहनत के साथ ही बाबा महाकाल के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ है। क्यों कि इस पूरी टीम ने कुछ दिनों पहले ही आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने का आशीर्वाद मांगकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया था।  

पूरी टीम ने किए देखी थी बाबा महाकाल की भस्म आरती

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने 15 अक्टूबर को प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया था।  इस दौरान भारतीय टीम के प्रमुख सदस्यों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना,  प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़ी एवं कोचिंग सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी द्वारा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया था।

महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई थी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वह नंदी हॉल से बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करती दिखाई दी थी। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके साथ ही माथे पर तिलक लगवाकर ताली बजाकर बाबा महाकाल की भक्ति करते हुए देखी गई। भस्म आरती देखने के दौरान उन्होंने घूंघट प्रथा का पालन करते हुए बाबा महाकाल को भस्म अर्पित करते हुए इन नियमों का पालन भी किया था। इस दौरान सभी सदस्यों ने विधिवत पूजा की और बाबा महाकाल से टीम की सफलता और देश के गौरव की कामना की।

काफी खराब स्थिति में थी टीम

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम जब कुछ दिनों पहले इंदौर आई थी तब उनकी हालत काफी खराब थी। भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने पिछले दो मैच हार चुकी थी लेकिन वह फिर भी सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल थी। यह टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में इंदौर आई थी जिसने 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से भारतीय टीम का मुकालबा करने के पहले
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और बाबा महाकाल से आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने का आशीर्वाद मांगा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें