Indore Couple News: सोनम के पिता की फर्म में राज कुशवाहा काम करता था। सोनम भी अपने पिता और भाई के कारोबार में मदद करती थी। वहीं, उसका मेलजोल राज कुशवाहा से बढ़ा जो प्यार में बदल गया। परिवार के लोग सोनम की शादी समाज में ही करना चाहते थे। वह अपने परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहती थी, लेकिन शादी होते ही उसने राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने का प्लान भी बना लिया था।