फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Flight Emergency Landing: कुवैत से हैदराबाद जा रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी।

Tue, 02 Dec 2025 12:46 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई। इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है।बताया गया है कि विमान की बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की गई। फ्लाइट को हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया। फिलहाल फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं है।गौरतलब है कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके बावजूद दो हफ्ते पहले लगातार एयरपोर्ट से लेकर विमानों तक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जहां पहले कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रहे विमान में बम की अफवाह फैलाई गई तो वहीं इससे पहले मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को बम की धमकी दी गई थी। इसके अलावा कुछ अराजक तत्व दिल्ली एयरपोर्ट, गोवा एयरपोर्ट और चेन्नई एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दे चुके हैं। जानकारी मिलते ही तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी अलर्ट मोड पर आ गया है. पूरा मामला उस समय सामने आया जब हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक डिटेल्ड ईमेल मिला. हालांकि कुछ सूत्र ये भी बता रहे है कि ये ईमेल दिल्ली एयरपोर्ट को मिला था. ईमेल में ह्यूमन बम की धमकी को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है.

ये धमकी कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट से जुड़ी हुई थी.मंगलवार को जैसे ही इस फ्लाइट ने उड़ान भरी तो मानव बम की धमकी के बाद इसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. हालांकि, इससे पहले ही एयरपोर्ट सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं. इमरजेंसी में मदद करने वालों समेत सिक्योरिटी टीमें तैयार हैं और अधिकारी हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं. विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है. इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.यह कोई पहली घटना नहीं है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें