फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Flight Disruptions: एक-एक टिकट 30 हजार से 70 हजार में बिक रही, अब भी यात्री परेशान।

Thu, 04 Dec 2025 02:53 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम


पायलट की कमी की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ी है. जिसकी वजह से दिल्ली से मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट्स का किराया आसमान पर पहुंच गया है. जिनकी कीमतें 50 हजार रुपए से लेकर 70 हजार के पार पहुच गया है ... आज की फ्लाइट प्राइस आसमान छू रही हैं। मुंबई बैंगलोर 50 से 70 हजार मुंबई दिल्ली 30 से 36 हज़ार दिल्ली बैंगलोर 50 से 70 हज़ार मुंबई गोवा 25 से 53 हज़ारो मुंबई अहमदाबाद 25 से 63 हज़ार के बीच दिल्ली अहमदाबाद 23 हज़ार से 66 हज़ार के बीच बिक रही हैं।



देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बड़े परिचालन संकट से जूझ रही है। बीते दो दिनों में इंडिगो की कई उड़ानें रद्द हुई है, जिससे लाखों यात्रियों को भारी परेशानी हुई। हालात ये रहे कि डीजीसीए ने इंडिगो के शीर्ष अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा है। इंडिगो ने डीजीसीए के एफडीटीएल नियमों के साथ ही तकनीकी गड़बड़ी को भी इस समस्या की वजह बताया। साथ ही कहा कि अभी ये परेशानी शुक्रवार तक जारी रह सकती है।इंडिगो में परिचालन की समस्या की वजह डीजीसीए के नए नियम FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) हैं। दरअसल इंडिगो में क्रू की कमी है, जिसके चलते डीजीसीए के नए नियमों को लागू करना इंडिगो के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 1 नवंबर से लागू हुए नियमों के तहत एयरलाइंस को पायलटों, फ्लाइट अटेंडेंट्स को थकान से बचाना होगा ताकि उड़ानों की सुरक्षा प्रभावित न हो। नियमों के तहत सभी एयरलाइंस के क्रू सदस्य एक दिन में आठ घंटे से ज्यादा, हफ्ते में 35 घंटे से ज्यादा और महीने में 125 घंटे से ज्यादा और साल में एक हजार घंटे से ज्यादा उड़ान नहीं भर सकेंगे। साथ ही क्रू सदस्यों को आराम देना भी जरूरी कर दिया गया है। पायलट रात के समय दो से ज्यादा लैंडिंग नहीं करेंगे और क्रू सदस्य दो लगातार रात्रि ड्यूटी के बाद फिर से नाइट शिफ्ट नहीं करेंगे। ऐसे में क्रू की कमी से जूझ रही इंडिगो का परिचालन व्यवस्था चरमरा गया है।



 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें