फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian CDS on Operation Sindoor: अनिल चौहान ने पाकिस्तान,चीन,बांग्लादेश पर दी बड़ी जानकारी।

Wed, 09 Jul 2025 03:08 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की बढ़ती करीबीयों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। CDS अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा है कि इन देशों का अपने हितों को लेकर एक-दूसरे के प्रति झुकाव से भारत की स्थिरता और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 से 10 मई के बीच हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि शायद यह पहली बार हुआ है जब दो परमाणु हथियार से संपन्न देश सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल हुए हैं।

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ और भारत के प्रति समान हित का भी जिक्र किया। सीडीएस चौहान ने कहा कि पाकिस्तान ने बीते 5 साल में अपने 70 से 80 फीसदी हथियार और उनकरणों को चीन से ही हासिल किया है। चीन की सैन्य कंपनियों की पाकिस्तान में वाणिज्यिक देनदारियां भी हैं।


सीडीएस अनिल चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में आर्थिक संकट ने 'बाहरी शक्तियों’ को अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका दे दिया है। इस कारण भारत के लिए कमजोरियां पैदा हो सकती हैं। सीडीएस ने आगे कहा- ‘‘चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हितों में संभावित समानता है और इसका भारत की स्थिरता एवं सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है।’’
उन्होंने कहा कि चीनी सैन्य कम्पनियों की पाकिस्तान में वाणिज्यिक देनदारियां हैं. शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में आर्थिक संकट ने बाहरी शक्तियों को अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका दे दिया है, जिससे भारत के लिए कमजोरियां पैदा हो सकती हैं. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनरल अनिल चौहान ने कहा कि चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हितों में संभावित समानता है और इसका भारत की स्थिरता एवं सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें