भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर चौथी एशिया चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। सिंगापुर में हुए फाइनल मुकाबले में आखिरी मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और दीपिका ने गोल मारने में कोई गलती नहीं की। मैच में भारत ने 13वें मिनट में ग्रेस इक्का के गोल से शुरुआती बढ़त बना ली थी लेकिन चीन ने 44वें मिनट में बराबरी कर ली। इसके बाद मुकाबला आखिरी मिनट तक बराबरी पर चलता रहा और उसके बाद भारतीय लड़कियों ने इतिहास रच दिया।