2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 28 विपक्षी राजनीतिक दलों के विपक्षी गठबंधन की मंगलवार को दिल्ली में बैठक होगी। इससे पहले इस गठबंधन की तीन दौर की बैठक हो चुकी है। I.N.D.I.A. की इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। अलग-अलग राज्यों में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा? कहां किस पार्टी की चलेगी? कहां समझौते में मुश्किल आएगी? कहां गठबंधन होना नामुमकिन सा लग रहा है?