फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE T20: क्या वैभव को प्लेइंग XI में जगह नहीं देंगे गंभीर? बैटिंग कोच ने दिए बड़े संकेत

Fri, 26 Jun 2026 09:55 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

26 जून का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास बन सकता है। भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले पर सभी की नजरें सिर्फ एक नाम पर टिकी हैं — वैभव सूर्यवंशी। भारतीय टीम में चयन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। अगर वैभव मैदान पर उतरते हैं, तो वह महज 15 साल 91 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं और सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट सकता है।

हालांकि टीम प्रबंधन के लिए यह फैसला आसान नहीं है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ किया है कि सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ संतुलन भी जरूरी है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे मजबूत विकल्पों के बीच वैभव को मौका मिलता है या नहीं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। अब फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के हाथ में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें