देश में शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाली मौतों में कमी तो आई है. वहीं बिहार में शराबबंदी होने का काफी असर भी दिख रहा है. जहां बिहार में 2015 की तुलना में 2016 में हुई मौतों में 60 फीसदी कमी आई है, वहीं हरियाणा में भी मौतों में काफी अंतर सामने आया है, लेकिन चिंता की बात ये कि उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ी है.