दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और इनकम टैक्स विभाग ने संयुक्त रूप से दिल्ली के करोलबाग में छापेमारी की कार्रवाई की । करोलबाग के एक होटल में टीम ने छापा मारकर 3.25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। शुरुआती जांच से लग रहा है कि बरामद सभी नोट पुराने हैं, जो मुंबई के एक हवाला कारोबारी के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। दरअसल एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से करोगबाग के तक्ष इन होटल पर छापेमारी की कार्रवाई की । तलाशी अभियान के दौरान वहां कमरा नंबर 202 और 206 में पांच लोग पाए गए। इनके पास से तीन करोड 25 लाख करोड़ रुपये बरामद किए गए, जो सूटकेस और लिफाफे में थे।