आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। IT ने लालू यादव के दिल्ली-गुरुग्राम के 22 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई 1,000 करोड़ रुपये के कथित बेनामी सौदों के मामले में की गई। इसके साथ आरजेडी नेता और लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता के ठिकानों पर भी छापे मारे गए। इस बीच लालू ने ट्वीट कर सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा, BJP को नए गठबंधन साथी मुबारक हों, मैं झुकने और डरने वाला नहीं।