एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नई सरकार में कोई भी ऐसा अधिकारी नहीं बचा है जिसे गालियां न मिल रही हो। पूर्व मुख्यमंत्री ने सहारनपुर की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया। इस उन्होंने कहा कि अभी तो सरकार के परीक्षा की घड़ी चल रही है और उन्हें तो परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।