फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम में गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

Wed, 19 Jan 2022 03:46 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह के साथ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि एक और बवाल में खेसारी लाल यादव का नाम सामने आ रहा है। दरअसल खेसारी लाल यादव का नेपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन वह इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और यहां गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ भी हुई और जनता आगबबूला होकर की कुर्सियां तोड़ने लगी।  नेपाल के बुर्ज ताल में बुर्ज महोत्सव का आयोजन किया गया था और इस कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव की भी अपनी प्रस्तुति थी। पर खेसारी लाल यादव इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।    बताया गया कि खेसारी लाल यादव नेपाल जरूर पहुंचे थे लेकिन कार्यक्रम स्थल पर रवाना होने से पहले ही स्थानीय पुलिस ने कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोक दिया जिसके बाद वह कार्यक्रम तक नहीं पहुंच सके और यहां लोगों ने जमकर बवाल काटा। यहां तक की गाड़ियों को भी आग लगा दी। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें