यूपी के कानपुर में एक गैंग के तीन गुंडों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये सभी एक शादी में पहुंचे थे और नशे की हालत में डीजे पर देशी कट्टों और एक नाली बंदूक के साथ डांस कर रहे थे। जैसे ही ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा, चकेरी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन गुंडों को दबोच लिया। एक सप्ताह पहले भी चकेरी थाना पुलिस ने छह अवैध असलहों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था।