दिल्ली के ओखला फेज 1 में चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी लेकिन लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की टीम ने सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया और देर से मौके पर पहुंची।