उत्तर प्रदेश के संभल में एक और तीन तलाक का मामला सामने आया है । महिला का आरोप है कि पति ने बेटी पैदा होने पर उसे तीन तलाक की धमकी दी है। महिला की माने तो उसके पति ने दूसरी शादी की भी तैयारी कर ली है। इस मामले में पीड़ित ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार लागाई है ।