मेरठ के गांव कैली में चार महीने की नव विवाहिता की उसी के पति ने गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपनी करतूत पुलिस के आगे बयां कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिसके बाद उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को अपने किए पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है।