पंजाब के पटियाला के घुम्मन नगर में किराए का मकान देखने गए दंपत्ति अंकित सभरवाल और उनकी पत्नी शेफाली पर पालतू पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। घर का गेट खुलते ही कुत्ता बाहर निकला और दोनों पर टूट पड़ा। हमले में शेफाली के हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जबकि अंकित के शरीर पर भी कई टांके आए।