चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो...हम हैं तैयार चलो...पाकीजा फिल्म का ये गाना हर किसी ने सुना होगा। इंसान की चांद से मोहब्बत की शुरुआत का तो पता नहीं लेकिन अभी भी चांद इंसान की हसरतों से जुड़ा हुआ है। कुछ आशिक अपनी महबूबा से वादा करते हैं कि तेरे दामन में चांद-तारे सजा दूंगा...चांद में अपना घर बनाएंगे। क्या कोई चांद में भी घर बना सकता है। भले ही चांद पर घर अभी बने न बने लेकिन लोगों ने जमीन खरीदनी शुरू कर दी है।