फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबागचा राजा की दान पेटी से निकला धन?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 28 Aug 2025 04:07 PM IST

मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दान पेटी की गिनती आज पहले दिन शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की आस्था का अनोखा रंग देखने को मिला। इस साल की खास बात यह है कि भक्तों ने न सिर्फ भारतीय मुद्रा, बल्कि विदेशी करेंसी, सोने-चांदी के गहने, सोने के सिक्के और यहां तक कि क्रिकेट बैट तक दान में चढ़ाए हैं।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मंगेश दत्तराम दळवी के अनुसार, “गणपति बप्पा के प्रति लोगों का उत्साह और आस्था साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। इस बार दान पेटी में विदेशी मुद्रा की मात्रा भी बढ़ी है, जो इस उत्सव की अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है।”

दान की गिनती का पहला दिन हमेशा उत्सुकता से भरा होता है। पिछले साल पहले दिन कुल ₹45 लाख की राशि दान पेटी से निकली थी। इस बार उम्मीद है कि यह आंकड़ा और बड़ा होगा।

दान पेटी में सिर्फ नकद ही नहीं, बल्कि ऐसी अनोखी वस्तुएं भी मिली हैं जो चर्चा का विषय बन गई हैं। इसमें क्रिकेट बैट, चांदी के बर्तन, सोने के सिक्के और आभूषण शामिल हैं। ये भेंटें इस बात का प्रतीक हैं कि भक्त अपने तरीके से बप्पा के प्रति आस्था जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

आयोजकों के मुताबिक, आज शाम तक पहले दिन की गिनती पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद ट्रस्ट द्वारा आधिकारिक आंकड़े जारी किए जाएंगे।

मुंबई के इस भव्य गणेशोत्सव की खासियत यही है कि यह न सिर्फ आस्था, बल्कि सामाजिक एकता और उदारता का भी प्रतीक है। विदेशी करेंसी और अनमोल भेंटों के चलते इस बार का दान और भी खास माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें