फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में रंगा ब्रज

Sun, 26 Feb 2017 09:53 PM IST
प्रवीण गोस्वामी, अमर उजाला टीवी/ बरसाना

महाशिवरात्रि व्रत के बाद औपचारिक तौर पर बरसाना में होली की शुरुआत हो गई। हुरियारे और हुरियारिनों ने प्रेमपगीं लाठियों को तैयार कर लिया है और तैयार हैं लठामार होली खेलने के लिए। हुरियारों ने मृदंग, झांझ, ढप की धुनों पर नाचते गाते संध्या आरती की और फिर अबीर-गुलाल की रंग-बिरंगी छटा में सराबोर हो गए। इससे पहले महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे में प्रथम चौपाई लाड़लीजी मंदिर से शुरू होकर दादी-बाबा मंदिर, रंगीली गली होते हुए रंगेश्वर महादेव तक निकाली गई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें