वृंदावन में साधु-संतों और भागवताचार्यों की बैठक हुई। बैठक में राम मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के सुझाव का स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरि ने कहा कि, भगवान की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर जरूर बनना चाहिए। मुस्लिम समुदाय के लिए उन्होंने कहा कि, हमारे मुस्लिम भाई चाहें तो सरयू नदी के पार मस्जिद बनाई जा सकती है।