आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में बुधवार को केंद्रीय हिन्दी संस्थान की ओर से 'हिन्दी-मिजो अध्येता कोश' के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टिनेंट निर्भय शर्मा ने कोश का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विदेशी और भारतीय छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। विदेशी छात्राओं की कथक प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।