फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh Cloudburst: शिमला में बादल फटने से नाले में आई बाढ़, लोगों में मचा हड़कंप

Thu, 07 Aug 2025 03:20 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के दरशाल क्षेत्र में बुधवार देर रात सवा 10 बजे बादल फटने से हड़कंप मच गया। इससेनोगली नाले में अचानक बाढ़ आ गई। पानी का तेज बहाव नीचे इलाकों की ओर बढ़ा, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई ।  पानी का तेज बहाव नीचे इलाकों की ओर बढ़ा, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर चले गए.हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है. वहीं, राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से आम जीवन अस्त व्यस्त है. मौसम विभाग की मानें तो 10 अगस्त तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जिले में बुधवार रात 10:15 बजे बादल फट गया। जिससे नोगली नाले में बाढ़ आ गई। बुधवार को मंडी के दवाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के फ्लाइओवर पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई हैं। प्रदेश में मंडी-मनाली, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत 533 सड़कें बंद हो गई हैं। UP में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। पिछले 2 दिन में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें