भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जुलाई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. 24 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा और 23 जुलाई से तटीय ओडिशा में लगातार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम