फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain in West Bengal: कोलकाता में भारी बारिश का कहर, अब तक सात लोगों की मौत | West Bengal News

Tue, 23 Sep 2025 03:16 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। दूसरी तरफ अधिकारियों ने बताया कि वर्षा जनित घटनाओं के चलते सात लोगों की मौत हो गई। यह सातों लोग वर्षा के दौरान करंट की चपेट में आ गए।

बारिश की वजह से कई सड़कें पानी से लबालब भर गईं। घरों और आवासीय परिसरों में भी पानी घुस गया। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण कोलकाता के गरिया कमदहारी इलाके में हुई, जहां कुछ ही घंटों में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जोधपुर पार्क में 285 मिमी, कालीघाट में 280 मिमी, टॉपसिया में 275 मिमी और बालीगंज में 264 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरी कोलकाता के थांटनिया इलाके में भी 195 मिमी बारिश हुई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें