फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से राहत, अगले 5 दिन के लिए अलर्ट

Tue, 07 Jul 2026 02:44 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली-NCR में आखिरकार झमाझम बारिश ने दस्तक दे दी है। कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की परेशानी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और बिजली चमकने या तेज हवाओं के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें