राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मामले ने सियासत में हलचल मचा दी है। इस घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “मैं इसकी निंदा करता हूं, इसकी भर्त्सना करता हूं. कांग्रेस पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं था, हमारी यात्रा आगे निकल चुकी थी. सभ्य और सौम्य राजनीति में इस प्रकार के शब्दों का कोई लेना-देना नहीं है. हमारी पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है और हमने आज तक ऐसी किसी बात का समर्थन नहीं किया और न ही करेंगे.”