फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता पर नरम पड़ा बागी गुट? अध्यक्ष पद से हटाने के बाद ऑफर किया ये पद

Tue, 23 Jun 2026 12:25 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिला जब टीएमसी के बागी नेताओं ने ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर अरूप रॉय को नया अध्यक्ष घोषित कर दिया। हालांकि बागी गुट ने ममता बनर्जी के प्रति नरम रुख दिखाते हुए उन्हें पार्टी में ‘मुख्य सलाहकार’ बनने का प्रस्ताव भी दिया है। दूसरी ओर उनका सीधा निशाना अभिषेक बनर्जी पर नजर आ रहा है।

इस राजनीतिक उठापटक के बीच विधानसभा और संसद दोनों जगह टीएमसी के भीतर टूट की चर्चा तेज हो गई है। बागी गुट चुनाव आयोग तक पहुंचने की तैयारी में है और खुद को असली टीएमसी बताने का दावा कर रहा है। वहीं पार्टी नेतृत्व इसे साजिश और दबाव की राजनीति बता रहा है। अब सबकी नजर ममता बनर्जी की अगली रणनीति पर टिकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें