बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना के Gen Z को लेकर दिए गए ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। कंगना ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘कॉकरोच’ और ‘गटर’ से जोड़ दिया। उनके बयान के बाद वरिष्ठ वकील रामाशंकर शर्मा ने उनके खिलाफ विशेष अदालत में मुकदमा दायर किया है। मामले की सुनवाई 21 अगस्त को होनी है। वहीं कंगना ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, उनके गटर से निकलने की बात कहने में गलत क्या है।