सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया, 'बीजेपी लगातार धमकी दे रही है। एक छोटे से सीमांत राज्य में प्रेसिडेंट रूल लगाने की बात कही जा रही है। मैं इसे लोकतंत्र और संविधान की हत्या के रूप में देखता हूं। केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने उत्तराखंड में दल-बदल करवाया। मैं राज्य की जनता से अपील करना चाहता हूं कि वे इन सब बातों को देखें। अगर कोई धमकी देता है तो ये धमकी अर्थपूर्ण हो जाती है।'