Sachin Pilot News: राजस्थान में विधानसभा का चुनाव नवंबर 2028 में होना है यानि तीन साल बाद लेकिन अभी ही से ही कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
दरअसल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज भी बीजेपी के संपर्क में हैं। इसके साथ ही उन्होंने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री बनना उनकी किस्मत में नहीं अब मैं कोई किस्मत थोड़ी लिखूंगा।
हनुमान बेनीवाल के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। क्या सचिन पायलट सच में बीजेपी के संपर्क में हैं या वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं? या फिर हनुमान बेनीवाल का ये बयान सिर्फ सियासी बयानबाजी है?