आगरा में सदर तहसील के पास गुरुवार सुबह हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी मच गई। एक सफाई कर्मचारी को नाली सफाई के दौरान बम जैसी चीज दिखी। जब उसे बाहर निकाला तो पता चला कि हैंड ग्रेनेड है। यह पता लगते ही पूरे इलाके में खबर फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और बीडीएस की टीम ने पड़ताल की। जिसमें पता चला कि बम में फ्यूज नहीं था।