फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Pavagadh Ropeway Accident: गुजरात के पावागढ़ में रोपवे टूटने से भीषण हादसा

Sat, 06 Sep 2025 07:42 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात के पंचमहल जिले में शनिवार को पावागढ़ शक्ति पीठ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मालवाहक रोपवे की तार अचानक टूटने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य शामिल बताए जा रहे हैं। यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। घटना की पुष्टि पंचमहल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने की है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पावागढ़ पहाड़ी करीब 800 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। श्रद्धालु या तो 2000 सीढ़ियां चढ़कर या फिर रोपवे से मंदिर पहुंचते हैं। हालांकि शनिवार सुबह से खराब मौसम की वजह से यात्रियों के लिए रोपवे सेवा बंद कर दी गई थी। हादसा मालवाहक रोपवे में हुआ, जिसका इस्तेमाल सामान ले जाने के लिए किया जाता है।

पावागढ़ शक्ति पीठ मां काली को समर्पित मंदिर है। यह स्थान गुजरात का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां हर साल लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। लोग हादसे को लेकर चिंता जता रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि हादसे की असली वजह तकनीकी जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं इस हादसे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पावागढ़ के SP हरेश दूधात ने बताया कि शुरुआती जांच में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शवों को अस्पताल भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है। तेज हवाओं के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों के लिए चलने वाले रोपवे का संचालन भी रोक दिया है। फिलहाल यह आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे के बाद वो बुरी तरह से डर गए हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें