सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘गुजरात गौरव महासम्मेलन’ में शामिल हुए। सम्मेलन में शामिल हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस कभी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ ही नहीं सकती इसलिए उन्हें विकास पागल नजर आता है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमानती पार्टी कहकर भी तंज कसा।