फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका हत्याकांड में STF की उतरी 4 टीमें, DGP बोले नहीं बचेंगे अपराधी!

Sat, 05 Jul 2025 07:15 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने घटना को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को जांच में लगाया गया है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। DGP विनय कुमार ने कहा, "यह एक अत्यंत दुखद घटना है। पूरे मामले की गहन जांच के लिए STF की टीम तैनात कर दी गई है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।"

उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2018 में गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका की भी वैशाली जिले के हाजीपुर इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साल के भीतर चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वर्तमान मामले को लेकर DGP ने कहा कि हत्या के पीछे की संभावित वजहों की जांच की जा रही है, जिसमें आपसी रंजिश, जमीन विवाद और व्यावसायिक कारण शामिल हो सकते हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है। SIT गठित की गई है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार हर एंगल से इस केस की जांच करा रही है और जल्द कार्रवाई होगी।"

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं कि शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना कैसे व्यक्त करूं। यह अत्यंत दुखद घटना है। मुझे उम्मीद है कि कानून के तहत कठोर कार्रवाई होगी ताकि आगे कोई इस प्रकार का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।" 

तेजस्वी यादव ने गोपाल खेमका के घर पहुंचकर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने घटना को दिल दहला देने वाली बताया और कहा कि बिहार में अब व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पटना के बीचोंबीच हुई इस हत्या पर तेजस्वी ने सवाल उठाया कि पुलिस को पहुंचने में दो घंटे क्यों लगे. उन्होंने कहा, ‘यह महा जंगलराज है. छह साल पहले बेटे की हत्या हुई, अब पिता की, लेकिन न्याय नहीं मिला. मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं और भ्रष्ट अधिकारी ट्रांसफर में व्यस्त हैं. पूरा बिहार दहशत में है.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें