जब कुछ बदमाशों ने यूपी पुलिस के एक सिपाही की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसके घर में जमकर लूटपाट की। ये सिपाही बागपत में एक बैंक कैशियर के घर में किराए पर रहता है, मंगलवार शाम कुछ बदमाश इसके घर में घुसे और मकान मालिक के परिवार के साथ सिपाही के परिवार को भी बंधक बना लिया। बदमाश घर में रखा जेवर और नकद रुपया लेकर आसानी से चलते बने, अब पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।